फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में भारत को टॉप 10 से बाहर कर दिया है, जबकि इस लिस्ट में अब एक मुस्लिम देश को जगह मिली है।

Forbes Powerful Country List: फोर्ब्स ने 2025 के सबसे प्रभावशाली देशों की सूची जारी की है, जिसमें भारत को इस बार टॉप दस में शामिल नहीं किया गया है।

फोर्ब्स ने 2025 में दुनिया के दस सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग जारी की, जिसमें भारत को टॉप दस से बाहर रखा गया है। यह सूची कई महत्वपूर्ण मानकों पर आधारित है, लेकिन भारत जैसी विशाल जनसंख्या, चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर रखना हैरान करने वाला है।

पाँच प्रमुख मानकों का उपयोग किया गया

फोर्ब्स ने बताया कि यह सूची यूएस न्यूज द्वारा तैयार की गई है, और रैंकिंग के लिए पांच मुख्य मानकों का इस्तेमाल किया गया है। यह सूची किसी भी देश की शक्ति का आकलन करते वक्त उस देश के नेता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतरराष्ट्रीय गठबंधन और मजबूत सेना के आधार पर तैयार की जाती है।

भारत की विशाल आबादी, सैन्य शक्ति और आर्थिक प्रगति को देखते हुए उसे इस सूची से बाहर करना चौंकाने वाला है। भारत की चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद उसे इस रैंकिंग में स्थान नहीं मिल सका। इससे कई विशेषज्ञों और आम लोगों के बीच यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि फोर्ब्स की रैंकिंग पद्धति भारत के प्रभाव का सही मूल्यांकन नहीं कर पाई है।

ब्ल्यूपीपी की एक इकाई है

यह रैंकिंग मॉडल बीएवी ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है, जो डब्ल्यूपीपी का एक हिस्सा है। इस रिसर्च टीम का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन ने किया।

अंत में, यह भी बताया गया कि अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों ने अपनी मजबूत स्थिति को बनाए रखा है, जबकि भारत जैसी उभरती ताकत को सूची से बाहर करने के कारण फोर्ब्स आलोचकों के निशाने पर आ गया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *