भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेट से मात दी, रोहित के शतक के सामने इंग्लिश टीम कमजोर पड़ी

IND vs ENG 2nd ODI Match: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में जीत हासिल की। भारत ने यह मैच 44.3 ओवर में 6 विकेट से अपने नाम किया। भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 119 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 305 रन का लक्ष्य रखा था। आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच खेला गया। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 304 रन बनाए। इसके बाद, 305 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 44.3 ओवर में 308 रन बनाकर मैच जीत लिया।

रोहित शर्मा की शतकीय पारी

भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली। रोहित ने 90 गेंदों में 119 रन बनाए। इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन की फुलटॉस गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में वह कैच आउट हो गए। वहीं शुबमन गिल ने 52 गेंदों में 60 रन बनाए और जेमी ओवरटन की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत का चौथा विकेट श्रेयस अय्यरके रूप में गिरा। अय्यर ने 47 गेंदों में 44 रन बनाए और आदिल रशीद के गेंद पर आउट हो गए।

अक्षर पटेल ने बनाए 43 रन

भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 43 गेंदों में 41 रन बनाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 6 गेंदों में 10 रन, के एल राहुल ने 14 गेंदों में 10 रन और रविंद्र जडेजा ने 7 गेंदों में 11 रन बनाए।

बेन डकेट और जो रूट की अच्छी पारियां

इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट और जो रूट ने अच्छा खेल दिखाया। डकेट ने 56 गेंदों में 65 रन और रूट ने 72 गेंदों में 69 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और 304 रनों पर ढेर हो गई।

भारत की गेंदबाजी

भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया। हालांकि, अक्षर पटेल को इस मैच में कोई विकेट नहीं मिला।

दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड और साकिब महमूद।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *