सारा अली खान : ओडिशा के राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में हॉकी इंडिया लीग का आज अंतिम दिन था। इस अवसर पर सारा अली खान ने स्टेडियम में आकर अपना डांस परफॉर्मेंस दिया। जहां एक ओर हॉकी इंडिया लीग का आखिरी दिन उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर स्टेडियम के बाहर उनके फैंस के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की हो गई।
भीड़ हुई बेकाबू
सूचना के मुताबिक, सारा अली खान के डांस को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके फैंस स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो गए थे। इस दौरान भीड़ इतनी अधिक बढ़ गई और बेकाबू हो गई कि लोग एक-दूसरे से टकरा गए। इस अफरातफरी में गुस्साए फैंस ने स्टेडियम के गेट तक तोड़ दिए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। धक्का-मुक्की के कारण इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने पर घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
सारा का शानदार डांस परफॉर्मेंस
हालांकि, स्टेडियम में सारा अली खान का डांस परफॉर्मेंस बेहद शानदार था। उनके फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया और हर कदम पर उनका उत्साह बढ़ाया। लेकिन स्टेडियम के बाहर हुई यह घटना इस खुशी के पल को थोड़ी सी खलल डालने वाली साबित हुई। सारा अली खान के प्रदर्शन के दौरान स्टेडियम के बाहर की अफरा-तफरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। इतनी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे, जिन्हें नियंत्रित करना मुश्किल हो गया, जिससे स्थिति बिगड़ी।
2018 में किया था फिल्मी करियर की शुरुआत
सारा अली खान अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2018 में “केदारनाथ” फिल्म से की थी, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। इसके बाद उन्होंने “सिंबा” जैसी सफल फिल्मों में भी अभिनय किया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। सारा अली खान को सोशल मीडिया पर उनके मस्ती भरे अंदाज के लिए भी जाना जाता है।

