दिल्ली सीएम के नाम का जल्द होगा ऐलान, गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई बैठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम-2025:

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। अब बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुट गई है।

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बैजयंत पांडा और बीएल संतोष भी मौजूद थे। खबरों के मुताबिक, इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्री पदों के लिए संभावित नामों पर चर्चा की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आज शाम सभी जीते हुए विधायकों से मुलाकात करेंगे और उन्हें बधाई देंगे। इसके साथ ही सरकार गठन पर भी बातचीत हो सकती है। चुनाव परिणामों के बाद शनिवार शाम को भाजपा दफ्तर में पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह के बीच शपथ ग्रहण और दिल्ली सरकार के गठन को लेकर चर्चा हुई थी।

पीएम मोदी 14 फरवरी को विदेश यात्रा से वापस लौटेंगे, उसके बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है। शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमें एनडीए के सभी नेता और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

इससे पहले, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि आतिशी ने राज निवास में जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। उल्लेखनीय है कि आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *