आज बजट सत्र का पांचवां दिन, पीएम मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर करेंगे जवाब

संसद का बजट सत्र : संसद में बजट सत्र चल रहा है, जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की जा रही है। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखी थी और विपक्षी दलों पर हमला बोला था। अब, पीएम मोदी आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखेंगे। बजट सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर सरकार से जवाब की मांग की है।

इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। हर साल बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होती है। तीन फरवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण हुआ था, उसके बाद से ही चर्चा का सिलसिला शुरू हो गया है।

31 जनवरी से 13 फरवरी तक

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ था और पहले सत्र की अवधि 13 फरवरी तक है। दूसरे सत्र की शुरुआत 10 मार्च से होगी, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र में 16 बिल पेश किए जाएंगे, जिनकी सूची पहले से तैयार है। आपको बता दें कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था।

इसके अलावा, आज सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। राष्ट्रपति अभिभाषण पर की गई टिप्पणियों को लेकर नोटिस जारी किया गया है। बीजेपी सांसदों ने आरोप लगाया है कि अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *