भारतीय फिल्म स्टार शाहरूख खान की फैन फॉलोविंग पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत के अलावा हर कोने में उनके चाहने वाले मौजूद हैं, और हर उम्र के लोग उनके दीवाने हैं। इसके पीछे उनका बेहतरीन अभिनय, सरल स्वभाव और अच्छा व्यक्तित्व है। बॉलीवुड के किंग हमेशा अपने फैंस के साथ खड़े रहते हैं। शाहरुख खान और उनके फैंस से जुड़ी एक खास खबर पश्चिम बंगाल से आई है।
वहां एक 60 वर्षीय महिला, शिवानी चक्रवर्ती, जो कैंसर से जूझ रही हैं, शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। शिवानी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली और शाहरुख खान से मिलने की इच्छा व्यक्त की।
शिवानी चक्रवर्ती ने बताया कि उन्हें लास्ट स्टेज कैंसर है और डॉक्टरों के मुताबिक उनके पास बहुत कम समय बचा है। उनकी आखिरी ख्वाहिश थी कि वह अपने पसंदीदा सितारे शाहरुख खान से मिलें। इतना ही नहीं, उन्होंने शाहरुख को खाने का निमंत्रण भी दिया था। शाहरुख खान ने जब यह सुना, तो उन्होंने महिला की इच्छा पूरी करने का फैसला किया। हालांकि शाहरुख खान महिला से मिलने उनके घर नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने फोन पर करीब 30 मिनट तक उनसे बात की।
शिवानी की बेटी ने बताया कि शाहरुख खान ने उनकी मां से लगभग 40 मिनट तक बातचीत की और उनकी सेहत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों ने बहुत सारी बातें की और शाहरुख ने जल्द उनके घर आकर मिलने का वादा भी किया।

