हापुड़ में खुलेआम एक युवक की ईंट से मारकर हत्या कर दी गई, आरोपी मौके से फरार हो गए

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नयागांव में एक युवक की दिनदहाड़े ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह दिल दहला देने वाली घटना नयागांव में हुई, जहां दिनदहाड़े एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना ने शांत इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

परिवार और ग्रामीणों की जानकारी, पुलिस की जांच जारी

जब स्कूल से घर लौटे बच्चों ने अपने पिता को मृत पाया तो उनके होश उड़ गए। बच्चों ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के बच्चों और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी के रूप में रह रही महिला के भाई भी कुछ दिनों से उनके घर पर थे। बच्चों के अनुसार, सुबह के समय मृतक की पत्नी और उसके भाई घर पर ही थे, लेकिन जब वे स्कूल से लौटे तो उनके पिता मृत पड़े थे और वे दोनों गायब थे। पुलिस का शक फिलहाल मृतक की पत्नी और उसके भाइयों पर है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतक के घर पर पुलिस के उच्च अधिकारियों का आना-जाना लगा हुआ है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *