ओडिशा पुलिस भर्ती :
पुलिस विभाग में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। ओडिशा सरकार ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025 तक निर्धारित की गई है।
आपको जानकारी दें कि राज्य में कुल 609 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सब इंस्पेक्टर के 253 पद, स्टेशन अफसर फायर सर्विस के 47 पद, और असिस्टेंट जेलर के 24 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण के लिए योग्य माना जाएगा। आवेदन लिंक ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर उपलब्ध हो चुका है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को odishapolice.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इस भर्ती में आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार को किसी भी विषय में विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। स्टेशन ऑफिसर फायर सर्विस के पद के लिए उम्मीदवार को साइंस या इंजीनियरिंग में स्नातक होना चाहिए।

